CG : मवेशी पर आकाशीय बिजली गिरी, मौत …
कोरबा। कल रविवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। इस दौरान कई विद्युत पोल भी धराशायी हो गए, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। रविवार शाम तक भी कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। दलबीर सिंह नामक किसान ने अपने मवेशी को चरने के लिए छोड़ा था। शाम करीब पांच बजे तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर बैल एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने बैल को मृत पाया। घटना की सूचना पर रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर राजस्व विभाग को सूचित किया। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इससे पहले शनिवार को भी आंधी-तूफान और बारिश ने कोरबा में व्यापक तबाही मचाई थी। आधे घंटे तक चले तूफान से शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर उड़ गए। कई घरों के छप्पर भी क्षतिग्रस्त हुए।
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…
जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…