राजनांदगांव , पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा के 10वें स्थापनोत्सव में वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के कवि व साहित्यकार जितेंद्र पटेल मरारटोला मोहला को पुरवाही साहित्य सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में शिव प्रसाद लहरे और रंगकर्मी कोमल साहू गर्रापार को भी सम्मान मिला।
समिति ने बताया कि जितेंद्र पटेल को यह सम्मान वनांचल में कई वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए दिया गया। उनके लेख लगातार समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं। आध्यात्मिक आयोजनों के क्षेत्र में उनकी पहचान रही है। समाजसेवी के रूप में भी जिले में अलग पहचान है।
उनकी संस्था पूर्व माध्यमिक शाला चापाटोला का प्रदर्शन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसी लाल यादव रहे। विशिष्ट अतिथि कुबेर साहू, पद्मा साहू, महेंद्र बघेल, ओम प्रकाश साहू अंकुर, लखन साहू लहर, इकबाल खान तन्हा, ग्वाला प्रसाद यादव रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…