छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अवैध ढंग से धान खरीदने वाला गिरफ्तार, 160 कट्‌टा की जब्ती…

राजनांदगांव , मोहारा सहकारी समिति का धान अनधिकृत रूप से खरीदने वाले यशवंत उर्फ राजू वर्मा को मोहारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के मकान से 160 कट्‌टा धान जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि डोंगरगढ़ के सहायक खाद्य अधिकारी ने समिति में धान में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें सेवा सहकारी समिति मोहारा के समिति प्रबंधक प्रभारी संतोष वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर वेदप्रकाश साहू, अनधिकृत रूप से धान खरीदने वाले राजू वर्मा ने कस्टम मिलिंग का उल्लंघन किया। धान को फर्जी सूखत दिखाया गया। 995.68 क्विंटल धान का गबन किया गया।

शासन के साथ धोखाधड़ी कर अफरा-तफरी की गई। जांच में समिति से बिना वैध दस्तावेज के अनधिकृत व्यक्ति को अवैध रूप से धान बेचने की बात सामने आई। जिसके बाद धान खरीदने वाले यशवंत उर्फ राजू वर्मा को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने मोहारा समिति प्रबंधक से अवैध धान खरीदना स्वीकार किया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : तेज हवा से गिरे पेड़ों की डंगालों को हटाना जरूरी…

राजनांदगांव : तेज हवा से गिरे पेड़ों की डंगालों को हटाना जरूरी…

राजनांदगांव | जिले में तेज हवा और बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में…

8 minutes ago
CG : रात 3 बजे युवती को सांप ने काटा, डॉयल 112 ने बचाई जान …

CG : रात 3 बजे युवती को सांप ने काटा, डॉयल 112 ने बचाई जान …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस की डॉयल-112 सेवा ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश की…

10 minutes ago
राजनांदगांव : छोटी नालियों की सफाई नहीं, तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी…

राजनांदगांव : छोटी नालियों की सफाई नहीं, तेज बारिश से कई इलाकों में भरा पानी…

राजनांदगांव | बारिश से पहले निगम ने शहर के कई बड़े नालों की सफाई की।…

12 minutes ago
CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

बस्तर। तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से…

15 minutes ago
CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क…

19 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

22 minutes ago