मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त रीवा से होगी जारी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना शुरू करने के बाद अब जल्द ही प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को भोपाल बुलाने वाले हैं। इसके लिए जल्द ही लाड़ली बहना सेना सम्मेलन की तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसको लेकर महिला और बाल विकास विभाग तथा राज्य शासन के अधिकारियों ने सम्मेलन की तारीख को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

सीएम चौहान प्रदेश में विकास पर्व के कार्यक्रम के मद्देनजर रोज किसी न किसी जिले में जाकर वहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरान लाड़ली बहना सम्मेलनों में भी वे शामिल हो रहे हैं। सीएम चौहान ने कहा है कि कलेक्टरों को निर्देश हैं कि लाड़ली बहना सेना को महिलाओं से संबंधित योजनाओं की मानिटरिंग के लिए टेÑंड किया जाए। जल्द ही वे लाड़ली बहना सेना का सम्मेलन भोपाल में करेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त दस अगस्त को रीवा में राज्य स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से भेजी जाएगी। इसको लेकर राज्य शासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रीवा में इस दिन सीएम का जनदर्शन भी होगा। चौहान यहां मेडिकल कालेज के नवनिर्मित छात्रावास भवनों का लोकार्पण करेंगे। इधर 21 साल तक उम्र तय किए जाने के बाद साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाओं के नाम इस योजना में बढ़ गए हैं।

रीवा कलेक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान रीवा पहुंचकर विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से खुले रथ में जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनदर्शन कार्यक्रम मानस भवन, शिल्पी प्लाजा बाजार, स्वागत भवन होते हुए अस्पताल चौराहे में समाप्त होगा। जनदर्शन में पूरे विन्ध्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किए गए विकास के उल्लास का प्रकटीकरण होगा। जनदर्शन में लाड़ली बहना सेना मुख्यमंत्री के रथ के आगे चलेगी। मुख्यमंत्री कबीर संघ, कोल समाज, रविदास समाज तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री एसएएफ मैदान में लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त हितग्राहियों के खाते में जारी करेंगे। इस राज्य स्तरीय समारोह के लिए भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को जिले ही नहीं पूरे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के वार्डों में दिखाया जाएगा। लाडली बहना सम्मेलन तथा जनदर्शन कार्यक्रम से हर व्यक्ति को जोड़ने के लिए 6 अगस्त से 9 अगस्त तक जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

18 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago