प्रदेश भर में 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जाएगा

भोपाल

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के पहले प्रदेश भर में 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में हर ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों से मिट्टी संकलित कर उसे प्रतीक स्वरूप कर्तव्य पथ दिल्ली भेजा जाएगा। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं और हर घर तिरंगा अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है।

केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि प्रमुख शहरों तथा जिला स्तर पर क्षेत्र के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के नाम प्रदर्शित करने के लिए सम्मान पटल बनाएं। करीब 7500 विकासखण्डों से चयनित युवा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जुटेंगे। इस भव्य समारोह में युवा अपने राज्यों के ग्राम पंचायतों या गांवों की मिट्टी अपने साथ लेकर जाएंगे। 29 व 30 अगस्त को विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान की परिकल्पना आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है।

शहरों में निकलेंगी अमृत माटी कलश यात्राएं
सभी शहरी निकायों में 16 से 20 अगस्त तक एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस युवाओं और पुलिस द्वारा साइकिल, बाईक, कार, नाव रैली, मैराथन, मानव श्रृंखला, अमृत माटी की कलश यात्राएं निकाली जाएगी। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगे के साथ आमजन द्वारा सेल्फी भी अपलोड कर सकेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के रूप में 13 से 15 अगस्त की तिथियों में निवास स्थान या कार्यालय, प्रतिष्ठान, स्कूल एवं अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराना, सामूहिक ध्वाजारोहण व राष्ट्रगान के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बीजेपी अलग से कार्यकर्ताओं को देगी संगठनात्मक निर्देश
केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार इसके लिए सरकारी तौर पर कार्यक्रम चलाएगी। इसके विपरीत प्रदेश भाजपा भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। इसको लेकर जल्द ही प्रदेश संगठन की ओर से सभी जिला अध्यक्षों को पत्र जारी कर संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कहा जाएगा।

वसुधा वंदन कार्यक्रम होंगे गांवों में
अभियान के अंतर्गत गांवों में वसुधा वंदन नाम से कार्यक्रम होंगे। वसुधा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किसी अमृत सरोवर या किसी जल निकाय, अमृत वाटिका या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान अमृत सरोवर या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जुटकर वीर सपूतों को याद करेंगे। हर ग्राम पंचायतों में अलग-अलग स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे रौपे जाएंगे। इस अभियान में वसुधा वंदन, शिलाफलकम (स्मारक) को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण हाथ में मिट्टी लेकर कार्यक्रम स्थलों से शपथ की फोटो भी वेबसाईट पर अपलोड करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago