छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व के साथ राष्ट्रसेवा की भावना जगा रहा कैंप…

राजनांदगांव , संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 38 सीजी बटालियन एनसीसी द्वारा दूसरे चरण के एनसीसी कैंप का शुभारंभ किया गया है। यह कैंप युवाओं के लिए सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। शिविर में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का शुभारंभ ओपनिंग एड्रेस के साथ किया। कैडेट्स को अनुशासित जीवन, जिम्मेदारी और देशसेवा का महत्व बताया जा रहा है।

शिविर में शामिल कैडेट्स का बायोमेट्रिक पंजीयन कर प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल किया गया। एनसीसी कैंप में कैडेट्स को थल, जल और वायु सेना के साथ पुलिस एवं सिविल सेवा से जुड़ी प्रारंभिक जानकारियां दे रहे। शारीरिक दक्षता बढ़ाने रनिंग, योग और व्यायाम कराया जा रहा है। इसके अलावा ड्रिल, हथियार संचालन, फायरिंग, मैप रीडिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग और सामूहिक गतिविधियों के जरिए कैडेट्स को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रैफिक नियम, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

एएनओ, सीटी एवं पीआई स्टाफ दे रहे प्रशिक्षण कैडेट्स को सेना, पुलिस और सिविल सेवा में करियर निर्माण की जानकारी देकर प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। एएनओ, सीटी एवं पीआई स्टाफ द्वारा कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में छात्रा कैडेट्स की भागीदारी उल्लेखनीय है। फिजिकल फिटनेस के तहत दौड़, लांग जंप, हाई जंप सहित सेना और पुलिस भर्ती की तैयारियों का अभ्यास कराया जा रहा है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दे रहें है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की सहायता से आपदा की स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देंगे।

आपात स्थिति में राहत और बचाव की जानकारी देंगे शिविर में प्राकृतिक आपदा, आगजनी, ट्रैफिक नियम और स्वच्छता अभियान पर विशेष प्रशिक्षण दे रहे। कैडेट्स को आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है। खेल और समूह गतिविधियों से टीम भावना को बढ़ाने प्रयास किया जा रहा है। मनोरंजन और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धा, समूह गतिविधियां और सामूहिक अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित हो रही है। बताया गया कि कैंप में गर्मी के चलते सभी गतिविधियां सुबह कराई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

CG : दंतैल हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट …

बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के हमले की घटना में एक ग्रामीण…

14 minutes ago
CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

1 hour ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

1 hour ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

1 hour ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

2 hours ago