CG : व्यापारी के किराना गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान…

CG : व्यापारी के किराना गोदाम में लगी आग, करोड़ों का नुकसान…

बलौदाबाजार । शहर के लवन रोड स्थित दीपल ट्रेडर्स के किराना गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करोड़ों रुपए का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब दस गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में तेल, घी के पीपे और अन्य किराना सामान रखा हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जिसके बाद ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। वहीं रायपुर से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीम बुलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। दुकान मालिक विकास आरतानी ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे दुकान और गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है।

See also  राजनांदगांव : चिखली की समस्या बताने पहुंचे वार्डवासी, मेयर ने दिलाया भरोसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *