रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा। दोनों ही वारदातों के दोनों ही गुट फरार हैं। कोतवाली से कुछ दूरी पर कालीबाड़ी में घर के बाहर चाकू बाजी हो गई। कुछ युवकघर के पास नशा कर रहे थे। उस घर के लोगों ने रोका तो नशेड़ियों ने मारपीट शुरू कर दी।इसी बीच एक ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। इस मामले में पुलिस ने 1 को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और उसके फरार बाकी साथियों की तलाश कर रही है। दूसरी घटना आजाद चौक इलाके में हुई। यहां एक युवती की किसी से बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव किया गया। इसमें राह चलते कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसमें एक घायल हुआ। इस घटना के दोनों गुट फरार है।
बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…
100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…
बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…
दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…