CG : मोबाइल टावर में फांसी लगाकर सुसाइड …

CG : मोबाइल टावर में फांसी लगाकर सुसाइड …

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव में मंगलवार तड़के एक युवती ने कुनकुरी थाने के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। घटना के वक्त युवती मोबाइल पर कुछ वीडियो देख रही थी। परिजनों के अनुसार, नीलिमा लकड़ा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसे मोबाइल पर फांसी लगाने से जुड़े आत्मघाती वीडियो देखने की गंभीर लत थी। मना करने पर भी वह नहीं मानती थी। पूर्व में भी उसने एक बार ऐसा ही आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास की थी।

घटना से एक दिन पहले वह मां के साथ अस्पताल गई थी, और अचानक लापता हो गई। रात में पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मिलने के बाद वह घर की तरफ रवाना हुई थी। लेकिन तड़के 4 बजे उसने खुद 112 नंबर पर कॉल कर कहा कि ‘थाने में कोई नहीं है। जब टीम पहुंची तो उसने कहा कि वह सिर्फ यह देखना चाहती थी कि पुलिस कितनी जल्दी आती है। सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय नागरिकों ने उसे टावर पर चढ़े हुए देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोन पर बात कर उसे नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था, लेकिन अचानक मोबाइल पर कोई वीडियो देखते हुए उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतार लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *