CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

बीजापुर. बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग ने बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है. आग में करोड़ों रुपये का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 10 करोड़ रुपये की क्षति हुई है. गोदाम में 12 से 15 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता रखा हुआ था. आग लगने की वजह को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य एंगल भी खंगाले जा रहे हैं. प्रशासन ने शरारती तत्वों की भूमिका से भी इंकार नहीं किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पिछले साल खराब गुणवत्ता के कारण तेंदूपत्ता खरीदी सीमित रही थी. ऐसे में इस साल व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद थी. लेकिन आग की इस घटना ने ठेकेदारों को बड़ा झटका दे दिया है. अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे आग की असली वजह सामने आ सके.

See also  CG : जिला प्रशासन ने पीएम आवास हितग्राहियों के लिए की विशेष व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *