कोरबा : 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब, बेहोश होकर गिरे तीन लोग; एक की गई जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में कुछ युवक महुआ शराब बनाने का अवैध काम कर रहे थे। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। महुआ लहान निकालने के लिए 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी-बारी टैंक में उतरे, लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। 

इस बारे में जानकारी लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। मान गुड्डू और बिहारी यादव की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

See also  CG : पिछड़ा वर्ग आयोग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 7 अगस्त को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *