रायपुर। भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग सहदेव मालिक को रायपुर लेकर पुलिस टीम पहुंच गई है, उड़ीसा के पूरी स्थित अस्तरंग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है, खम्हारडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी ने संबलपुर के जंगल में फंसे होने का नाटक करके डीजल और गाड़ी की समस्या के नाम पर ₹10,000 ठगे थे।आरोपी ने सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर बड़े नेताओं की तस्वीरें लगा रखी थीं। उसने विधायक से उड़िया भाषा में बात करके उनका भरोसा जीता। ठगी का अहसास होते ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई। साइबर सेल और रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आरोपी को तुरंत दबोच लिया गया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…