जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आगामी 04 जून 2026 को प्री. डी.एल.एड. (Pri.D.El.Ed.26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। है। यह परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में परीक्षा कुल 36 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी तथा परीक्षा में कुल 11,841 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। अतः मुख्य द्वार प्रातः 09ः30 बजे बंद कर दिया जावेगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित होगा।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर में केवल चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित। परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन साथ ही में लेकर आएं।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…