छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मलेरिया से नवयुवक की मौत

शासन स्तर पर डेंगू व मलेरिया के लिए अलर्ट जारी करने के साथ ही बिलासपुर के कोटा अंतर्गत ग्राम कुरदा में मलेरिया का मामला सामने आया गया है। इसकी वजह से ही ग्राम कुरदा में रहने वाले एक 18 साल के मलेरिया पाजिटिव युवक की सिम्स में शुक्रवार की शाम मौत हो गई।

इसके बाद तत्काल गांव में किए गए सर्वे में मलेरिया के चार पाजिटिव मरीज और मिल गए हैं। वहीं अब कोटा के अन्य संवेदनशील गांव के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी मलेरिया, डेंगू फैलने की आशंका बढ़ गई है। कुरदा में रहने वाला 18 वर्षीय अजय कुमार पिता बुधराम बीते 15 दिन से भिलाई में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

मौजूदा स्थिति में भिलाई, दुर्ग, रायपुर और गरियाबंद में मलेरिया व डेंगू फैला है। इसी बीच अजय भी वहां मलेरिया के चपेट में आ गया। जब उसने दो अगस्त को गांव वापसी की थी तो उसने बताया कि उसे बीते कई दिन से तेज बुखार आ रहा है और पूरे शरीर दर्द में उठ रहा है। इसके बाद उसकी तबीयत और भी बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह हालत पूरी तरह से बिगड़ जाने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लाया गया।

जहां पर मलेरिया के लक्षण मिलने पर उसका सैंपल लेकर मलेरिया जांच की गई। इसमें उसके मलेरिया होने की पुष्टि की गई। दोपहर तक हालत और भी नाजुक होने पर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। यहां शाम को उसकी मौत हो गई। मौत होने के तत्काल बाद सिम्स प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

सूचना मिलते ही अधिकारी सकते में आ गए और उसी दौरान कोटा स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित गांव कुरदा का सर्वे करने के निर्देश दिए। देर शाम टीम भी गांव पहुंच गई। वहां पर 18 घर के 96 लोगों की जांच की गई। उनमें से चार मलेरिया पाजिटिव मिलने की पुष्टि की गई। साफ है कि गांव में मलेरिया ने दस्तक दे दी है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया विंग को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। बाक्स गनियारी में एक महिला मिल चुकी है मलेरिया पाजिटिव कुछ दिन पहले गनियारी के एक महिला के भी मलेरिया पाजिटिव होने की पुष्टि मलेरिया विभाग ने की है। ऐसे में गनियारी में भी सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बरसात के इस मौसम में जगह-जगह जलभराव होने की वजह से मलेरिया व डेंगू के मामले सामने आने की आशंका बढ़ गई है।

लगातार वर्षा के बाद आशंका हुई है प्रबल
लगातार वर्षा हो रही है, ऐसे में जगह जगह अस्थाई गड्ढों का निर्माण हो चुका है। मौसम में उमस और जलभराव डेंगू व मलेरिया के लार्वा पनपाने में सहायक होते है। इसलिए इनके मामले सामने आ सकते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। क्योंकि धीरे धीरे मच्छरों की संख्या बढ़ते ही जा रही हैं।

कोटा ब्लाक के 39 गांव संवेदनशील

मलेरिया और डेंगू को लेकर जिला अंतर्गत कोटा ब्लाक के 39 गांव का संवेदनशील के श्रेणी में रखा गया है। वनांचल क्षेत्र होने की वजह से बीच-बीच में इन गांव से मलेरिया, डेंगू के मामले सामने आते हैं। ऐसे में इन गांव में फिर से सर्वे कराया जाएगा। आशंका है कि इन गांव में इस मौसम में बड़ी संख्या में इनके मरीज मिल सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

2 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

2 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

2 hours ago