CG : चमगादड़ों की जान बचाने की कवायद शुरू, पेड़ों में पानी का छिड़काव…

CG : चमगादड़ों की जान बचाने की कवायद शुरू, पेड़ों में पानी का छिड़काव…

बलरामपुर । वाड्रफनगर में भीषण गर्मी की वजह से हो रही चमगादड़ों की मौत के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। हालात को देखते हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे चमगादड़ों को राहत मिल सके। पुलिस चौकी के पास पेड़ों पर रहने वाले हजारों चमगादड़ों की लगातार मौत की खबर सामने आने के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

स्थिति का मुआयना करने के बाद पानी के छिड़काव किया गया। वहीं मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके। इसके साथ ही इलाके में मृत चमगादड़ों की वजह से फैल रही दुर्गंध के कारण लोगों को हो रही परेशान को ध्यान में रखते हुए निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। चमगादड़ों की मौत के संबंध में पशु चिकित्सक कमला आयाम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तापमान वर्तमान 40-41 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

चमगादड़ों के लिए 39 डिग्री सेल्सियस टिपिंग पॉइंट होता है, जिसके ऊपर तापमान के जाने के बाद चमगादड़ों की ‘थर्मो-नेगेटिव’ सिस्टम फेल हो जाता है, जिसकी वजह से वे गिरने लगते हैं। हाइपर थर्मिया की वजह से चमगादड़ों के अंग काम करना बंद कर देते हैं, और उनकी मौत हो जाती है। बहरहाल, मौत के सही कारणों का पता लगाने चमगादड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

See also  CG : जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा ने दादागुरुदेव इक्तिसा और महाआरती में भाग लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *