CG : कार से डंडा निकाला और पीछे से युवक पर किया हमला, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वारदात …
रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से सामने आया है, जहां कुछ बदमाश नशे की हालत में कॉलोनी में पहुंचे और गाली-गलौज के बाद एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नशे में धूत बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने कॉलोनी में घुसकर अन्य युवकों के साथ ना सिर्फ बहसबाजी और गाली-गलौज की बल्कि उनके साथ मारपीट भी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 युवक आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। इतने में एक युवक कार के पीछे से डंडा उठा लाता है और ब्लैक शर्ट पहने युवक के गर्दन पर हमला कर देता है। वही घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
भोपाल राज्य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्प…
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…
बड़वानी जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…
भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…
सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर शुरू किया…
सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…