CG : शारदा दास मानिकपुरी का निधन …
रायपुर, 30 मई 2026 । राज्य लेखा परीक्षा विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संपरीक्षक एवं क्षेत्र में रामायण टीका वाचन के लिए “रामायणी” के नाम से प्रसिद्ध शारदा दास मानिकपुरी का 28 मई को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, शारदा दास मानिकपुरी हाल ही में 10 दिवसीय दार्जिलिंग, नेपाल और कोलकाता प्रवास से 24 मई को अपने गृह ग्राम भखारा लौटे थे। लौटने के बाद से उन्हें खांसी की शिकायत थी। 28 मई की सुबह अचानक सीने में दर्द होने पर गांव के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. किरण से प्राथमिक उपचार कराया गया। दवा और इंजेक्शन से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन दर्द बढ़ने पर उन्हें धमतरी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया।
शारदा दास मानिकपुरी अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधु और पौत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…