छत्तीसगढ़

मोहला : अंबागढ़ चौकी में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग…

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी , प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह व उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय शर्मा के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास के दौरान अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने उनसे मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को देखते हुए अंबागढ़ चौकी में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की प्रमुखता से मांग रखी। गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि यह नया जिला वनांचल और ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्र है। यहां तकनीकी शिक्षण संस्थान खुलने से क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

वर्तमान में यहां के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ता है। क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को अपने ही घर के पास तकनीकी शिक्षा हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। तकनीकी शिक्षा की उपलब्धता से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को बड़े शहरों में जाए बिना कम खर्च में उच्च स्तरीय शिक्षा मिल सकेगी। नए संस्थान के खुलने से क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उपाध्यक्ष पवन गुप्ता की मांगों और जनभावनाओं को सुनने के बाद उच्च तकनीकी शिक्षा व गृह मंत्री विजय शर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कहा कि सरकार जल्द ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी।

kgnews

Recent Posts

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी सुरेंद्र पाण्डेय (मुन्ना भैया) का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिलासपुर  स्थानीय श्विजयपुरम निवासी शासकीय सेवा से सेवा निवृत  सुरेंद्र पाण्डेय  (मुन्ना भैया)  66 वर्ष,…

16 minutes ago
सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, 19वें दिन ‘अमित’ नाम के तीसरे शख्स की एंट्री

भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…

2 hours ago
CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

3 hours ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

3 hours ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

3 hours ago