CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

CG : किसान सुसाइड मामले में पड़ोसी गिरफ्तार, धमकी देने का आरोप …

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए लगातार दबाव, गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई की है। डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि ग्राम फरहदा बजरंग चौक निवासी परमेश्वरी पटेल ने शुक्रवार को सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वे और उनका परिवार सरकारी जमीन पर बने मकान में रह रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला बलराम यादव एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उसका बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत परमेश्वरी के पति कनक पटेल ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपित लंबे समय से कनक पटेल और उनके परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मौत के बाद मामले में बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना) जोड़ी गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपित की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपित बलराम यादव को सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गनियारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  CG : Aaj Ka Mausam: रायपुर में पड़ेंगी बौछारें, पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार, किन इलाकों में ज्यादा? …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *