छत्तीसगढ़

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गुस्सा कल चर्चा में रहा. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया कि कमिश्नर को इन्क्वारी के लिए कहा गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कल बेमेतरा में सीएम कन्या विवाह का आयोजन था. विशेष बात यह थी कि हमारे विधायक दीपेश साहू की शादी भी वहीं हुई. समाज को एक मैसेज देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि शादियों में बाहर टेंट लगते हैं. वैसा हुआ भी था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से टेंट-पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया. विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह था, लेकिन सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन बड़ा है. इस पर कलेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या करें, फिर मेरे कहने पर ही विश्राम गृह में आयोजन हुआ. बहरहाल, पूरे मामले में कमिश्नर को इन्क्वारी करने कहा गया है. वहीं सुरगुजा जिले में मैनपाट तहसील में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि तहसीलदारों से चर्चा चल रही है. समाधान हो जाएगा.

kgnews

Recent Posts

TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

TMC सांसद पर हमले पर बोले CM साय, आरोप-प्रत्यारोप छोड़ जनहित के मुद्दों पर करें काम

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…

30 minutes ago
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…

40 minutes ago
CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

CG : शादी घर से निकल नदी गया युवक, डूबने से मौत …

बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…

54 minutes ago
CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

1 hour ago
CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अपना रौद्र रूप अफसरों के खिलाफ दिखा…

2 hours ago