छत्तीसगढ़

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा को रोक दिया है. इसके प्रभाव से सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है. मौसम में बदलाव की वजह से रात की उमस भी गायब हो गई. अगले तीन दिन बड़ा बदलाव तो नहीं, पर अंधड़ बारिश की संभावना बनी हुई है. मई के अंतिम दिनों में चली तेज हवा और बारिश जैसी गतिविधि बनी रहने के कारण जून की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.9 तक पहुंच गया. इसके पूर्व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया. तापमान कम होने की वजह दिन में धूप और गर्मी का प्रभाव कम रहा. दोपहर कुछ देर के लिए बादल छाए, मगर बारिश नहीं हुई. राज्य का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, पर तापमान ऊपर चढ़ेगा. दोपहर बाद अंधड़ बारिश जैसी संभावना अभी भी बनी हुई है. पिछले चौबीस घंटे में गरियाबंद, बस्तर, सूरजपुर जिले के एक दो स्थानों पर बारिश हुई. बता दें कि रायपुर जिले में साल 2007 जून के जून महीने के दौरान एक ही दिन में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी.

kgnews

Recent Posts

35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

15 minutes ago
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती करूहानार के चुन्नूलाल साहू को…

20 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल

नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल

नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल…

22 minutes ago
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार उच्च…

25 minutes ago
समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित…

35 minutes ago
रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किसानों को 69 हेक्टेयर…

35 minutes ago