राजनांदगांव : नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले चार आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने धर दबोचा ।

राजनांदगांव//बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है परिचित के साथ किसी काम से पनेका के बायपास के तरफ जा रहे थे वही अज्ञात चार लोगों ने पनेका ओवर ब्रिज के नीचे सुनसान देखकर नाबालिक किशोरी को छेड़ने लग गए नाबालिग किशोरी इस कदर भयभीत हो गई थी कि उसे सामान्य होने में ही कई घंटे लग गए जब उसके परिजनों ने पूछा कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिससे तुम घबराई और डरी हुई हो तब किशोरी ने अपनी आप बीती परिजनों को बताइए परिजनों ने इसकी सूचना बसंतपुर पुलिस को देते हुए मामले पर एफआईआर कराई गई घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बसंतपुर शिवचंद्रा ने अभी देर किए बिना अपनी टीमों का रवाना किया और बताए गए निशानदेही और पहचान पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की पुलिस को कामयाबी भी मिली और चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए आरोपियों का नाम लव कुमार यादव,राहुल यादव,विकाश गोस्वामी और देव्यांश साहू को 391/2023,354,354(क)3 54 (ख)294,323,34 भा द वि पास्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी गई है।

See also  CG : दूरस्थ गांवों में पहुंची मोबाइल कनेक्टिविटी, जहां नहीं था नेटवर्क अब वहीं बज रही मोबाइल की घंटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *