छत्तीसगढ़

CG : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर अंतर्गत न्यायिक कर्मचारियों के क्वार्टर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोण्डागांव , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने ने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे (जैसे-हर्रा, बहेड़ा, साल इत्यादि) वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी पटेल एव समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण के द्वारा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण को प्रोत्साहित करना था। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यकम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रदान किया।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

24 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

38 minutes ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

49 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

51 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

59 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

1 hour ago