CG : खेत बचाओ अभियान के तहत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

सूरजपुर । कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगरा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, सरपंच श्रीमती कृष्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले एवं उप संचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रतापपुर शिव शंकर यादव तथा कृषि विकास अधिकारी सोनगरा शैलेन्द्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा ने किसानों से प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैविक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती तथा संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य पत्रक के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह देते हुए नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निअस्त्र जैसे घरेलू जैविक कीटनाशकों के निर्माण एवं उपयोग की विधि भी बताई।

किसानों को जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक, जैविक खाद, सूक्ष्म पोषक तत्वों तथा फसल चयन संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही हरित खाद एवं नीलहरित काई के उपयोग को बढ़ावा देने तथा यूरिया और डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, एसएसपी एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत किसानों को फार्मर आईडी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान कर उन्हें नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कृषि विभाग ने बताया कि जिले में 30 जून तक खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर कृषक संगोष्ठी, कृषि चौपाल, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं खरीफ 2026 फसल उत्पादन विषयक वैज्ञानिक परिचर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती की दिशा में प्रेरित करना तथा कृषि भूमि की उर्वरता और उत्पादकता को सुरक्षित रखना है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

1 hour ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

1 hour ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

1 hour ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

1 hour ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

1 hour ago