छत्तीसगढ़

CG : दंतेवाड़ा में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा …

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 जून को खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा थाना बारसूर के घने जंगल में सीआरपीएफ 195 वाहिनी व दंतेवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते नक्सली द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही थी। सर्चिंग के दौरान लगभग 8:40 बजे ग्राम तोड़मा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने तत्काल बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया। जांच करने पर 2 प्रेशर कुकर आईईडी पाया गया। 1 पाइप बम (10 किलो) था जिसे बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कताए सूझबूझ व कार्रवाई के कारण संभावित बड़ी जनहानि टल गई। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई।

बड़ा जखीरा बरामद
बीजीएल, .303 रायफल, एयर रायफल, 303 मेग्जिन, चार्जर क्लीप, इंसास मेग्जिन, बीजीएल कारतूस खाली केस, 12 बोर एएमएन, 303 ब्लैंक कारतूस, पटाखे, वायरलेस सेट (04 नग बैटरी के साथ), गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक बेल,शाॅक वेव डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (128 नग), गैर विद्युत विस्फोटक (48 नग), 51 एमएम बम (01 नग $ 02 खाली खोल), दूरबीन, नक्सली वर्दी, गोला बारूद की थैलियां (04 नग),काॅम्बेट बेल्ट, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कन्ट्रोल युनिट (09 नग), बैटरी पेंसिल 12 वोल्ट (35 नग), इलेक्ट्रिक स्वीच (07 नग), टेलीफोन का तार 20 मीटर सहित अन्य दैनिक उपयोग सामग्री शामिल हैं। साथ ही, नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

29 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

39 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago