CG : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कोण्डागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पंचायत तेंदूभाटा निवासी देशराम वट्टी ने पेय जल हेतु सोलर डयूल पम्प की मांग की, ग्राम बाईबेड़ा निवासी हड़मो मरकाम ने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की।

ग्राम मलाकोट निवासी गीता नेताम ने पाइप लाईन की सुधार एवं हायर सेकेण्डरी भवन में बाउंड्री वाल की मांग की, ग्राम सिरसी कलार निवासी बिहारी लाल बघेल एवं लच्छूराम बघेल ने वन अधिकार पत्र की मांग की, ग्राम हांदापाल निवासी हरिचंद्र मण्डावी ने नलकुप खन्न की मांग की, कोण्डागांव बाजार पारा निवासी पुनम सोनी ने पीएम आवास की आखरी किस्त एवं आधार कार्ड में नाम सुधार के लिए आवेदन किया। इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

See also  खड़गवां में उप पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय खोलने की मांग तेज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *