CG : उत्तर बस्तर कांकेर : लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

उत्तर बस्तर कांकेर : क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में नए कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की जा रही है। इस सत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने वाले कई महत्वपूर्ण कोर्सों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


कॉलेज प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान सत्र में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट तथा मेडिकल रिकॉर्ड एंड हेल्थ टेक्नीशियन पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण एवं प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में ही विशेष काउंसिलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जो 11 जून से शुरू होकर 14 जून तक चलेगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में संपर्क किया जा सकता है। 

See also  डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *