छत्तीसगढ़

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय लिखित चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 (दिन रविवार) को समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया गया है।


    कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों के चयन का मापदण्ड एवं पात्रता शर्तें हेतु विद्यार्थी कोण्डागांव जिले का निवासी हो, छ.ग. राज्य में मान्य अनु जाति/अनु जनजाति वर्ग का हो, इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र धारक हो, छ.ग. में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला में से कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया है, पालक की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी इस योजनांतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले पात्र छात्र-छात्राएं सादे कागज पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र पासपोर्ट साइज दो फोटो, परीक्षा पास होने का प्रमाणित प्रगति पत्र, पालक की सहमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र (आयकर दाता ना होने का प्रमाण पत्र) एवं संस्था से ग्रामीण अंचल में होने संबंधी जानकारी 20 जून 2026 तक शाला स्तर पर जमा कराएं तथा शाला प्रमुख विद्यार्थी के आवेदन पत्रों का परीक्षण उपरांत विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 22 जून 2026 तक जमा करें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर आवेदन पत्र व सूची की हार्डकापी/साप्टकापी निर्धारित प्रपत्र में सीडी सहित 24 जून 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आ०वि० कोण्डागांव को अनिवार्यत प्रस्तुत करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

22 minutes ago
राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…

27 minutes ago
राजनांदगांव : सदर लाइन में सड़क की हालत खराब, परेशानी…

राजनांदगांव : सदर लाइन में सड़क की हालत खराब, परेशानी…

राजनांदगांव| सदर लाइन क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे और उखड़ी हुई परतें लोगों के…

36 minutes ago
राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव : लंबे समय से बंद लक्ष्मण झूले की मरम्मत कर शुरू करने की जरूरत…

राजनांदगांव| शहर की पहचान रहे लक्ष्मण झूले के लंबे समय से बंद होने से लोगों…

40 minutes ago
राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव : पेयजल संकट : वार्डवासियों का मटकी फोड़ प्रदर्शन…

राजनांदगांव , बजरंगपुर नवागांव सहित आसपास के वार्डों में बनी जलसंकट की स्थिति के खिलाफ…

45 minutes ago