छत्तीसगढ़

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। एक यूनिट सुरक्षित रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने में केवल एक घंटा लगता है, लेकिन इसका प्रभाव जीवन भर रहता है। इस पुनीत आयोजन में डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी संवेदनशील प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान अभियान में भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 24 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वाेच्च कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकती है। उन्होंने जवानों से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं मानवीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया। रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि सुरक्षा बल केवल देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी ही नहीं, बल्कि समाज की सेवा और मानवता की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

11 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

11 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

12 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

12 hours ago