छत्तीसगढ़

CG : कांग्रेस में शामिल हुए दंतेवाड़ा के 400 ग्रामीण …

दंतेवाड़ा। बस्तर अंचल के जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। जिले के कुआकोंडा विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फूलपाड़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा। क्षेत्र के विकास कार्यों की कथित उपेक्षा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। फूलपाड़ में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान इन सभी ग्रामीणों ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

ग्रामीणों को कांग्रेस में शामिल करने के लिए फूलपाड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा, पीसीसी सदस्य व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर कुंजाम और आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देव सिंह ताती मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नवप्रवेशी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। नेताओं ने सभी को पार्टी का आधिकारिक गमछा पहनाकर बकायदा दल में प्रवेश कराया और उन्हें कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा से अवगत कराया।

kgnews

Recent Posts

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति बासीन ग्राम में मनरेगा…

48 minutes ago
खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस वितरण में कथित अनियमितताओं के मामले में…

1 hour ago
CG : गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स प्रकरण में सीजी रेरा की सख्त कार्रवाई

CG : गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स प्रकरण में सीजी रेरा की सख्त कार्रवाई

बिना रेरा पंजीयन विज्ञापन पर 10 लाख रुपये का दंड, पंजीयन तक क्रय-विक्रय पर रोक…

1 hour ago
CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ रायपुर, महिला एवं…

1 hour ago
MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिव, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

MP Weather Alert: प्री-मानसून एक्टिव, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह…

1 hour ago