19 निरीक्षक बनेंगे मानसेवी डीएसपी
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिये डिण्डोरी जिले में बजाग को नया पुलिस अनुभाग बनाया जायेगा। इसमें नक्सली संवेदनशील थाना बजाग, समनापुर और करंजिया शामिल होंगे। इसका मुख्यालय बजाग रहेगा।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले 19 निरीक्षकों को बेहतर कार्य करने पर मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक का पदनाम दिया जा रहा है। सभी डीएसपी की यूनिफार्म धारण कर सकेंगे।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया है कि सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल, सायबर पुलिस थाना भोपाल, सायबर जोनल पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस कमिश्नरेट इंदौर और भोपाल के लिये कुल 27 सायबर कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे प्रदेश में घटित हो रहे सायबर अपराधों की विवेचना में आवश्यक मदद मिलेगी।
दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…
हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…