लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं ने सजायी आकर्षक रंगोली

मनोहारी रंगोली तथा चित्रों से दिया जा रहा लाड़ली बहना योजना का संदेश

  रीवा
 लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय समारोह 10 अगस्त को रीवा के एसएएफ मैदान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना से लाभांवित बहनों के खाते में वर्चुअल माध्यम से एक हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिले की महिलाओं में बहुत उत्साह है। जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर, सुंदर रंगोलियाँ बनाकर तथा आकर्षक चित्रों के माध्यम से महिलाएँ अपनी खुशियाँ जाहिर कर रही हैं।

लाड़ली बहना योजना से लाभांवित महिलाएँ मनोहारी रंगोली सजाकर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त कर रही हैं। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि रीवा नगर निगम के सभी वार्डों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। इसी तरह नगर पंचायत गुढ़, मनगवां, सिरमौर, गोविंदगढ़, चाकघाट, हनुमना, डभौरा तथा बैकुण्ठपुर में भी आँगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोलियाँ बनाई हैं।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना योजना पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता तथा चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई है। महिलाओं ने शासन की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को मिल रहे लाभों को चित्रों के माध्यम से प्रकट किया है। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली रंगोलियाँ सजाई गई हैं।

आँगनवाड़ी केन्द्र मरजादपुर में आकर्षक रंगोली बनाकर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कई महिलाओं ने धन्यवाद ज्ञापन के लिए आकर्षक राखियाँ बनाई हैं। चित्रों के माध्यम से नगर निगम के वार्ड क्रमांक दो, वार्ड क्रमांक चार तथा वार्ड क्रमांक 7 में महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

6 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

23 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

24 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

28 minutes ago
मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

मिशन-2027 के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी, लखनऊ दौरे से नितिन नवीन ने भरा चुनावी जोश

लखनऊ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय लखनऊ दौरा न केवल भाजपा संगठन…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव का WhatsApp हैक, परिचितों से ठगी के लिए मांगे जा रहे पैसे

गरियाबंद. जिले में साइबर ठग लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। अब वरिष्ठ…

1 hour ago