करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिल्गा गांव में खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की शादी को कुछ ही साल हुए थे। मामला श्यांग थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, युवक देव प्रसाद राठिया नदी किनारे खेत में काम करने गया हुआ था। करीब 3 बजे काम से वापस लौटने के दौरान उसे रास्ते में बिजली तार गिरी हुई दिखी। जिसे उठा कर किनारे करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई। जहां थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक देव प्रसाद दो भाइयों में छोटा था और शादी को महज कुछ ही साल हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…