राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई हैं

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने परसवाड़ा में किया 45 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल

आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण चाहती है। इस बात को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनायी गयी हैं। ऐसा प्रयास हो कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। राज्य मंत्री कावरे रविवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में 45 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे।

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली सरकार है। विकास पर्व के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रति माह उनके बैंक खाते में 1000 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। आगे चलकर इस राशि को 3000 हजार रूपये तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परसवाड़ा क्षेत्र में बिजली सुविधा के विस्तार के लिए 60 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। ग्राम समनापुर और बघोली में नये सब-स्टेशन बनाये जा रहे हैं।  

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

58 minutes ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

1 hour ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

1 hour ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

2 hours ago