सफाई मित्रों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष से भेंट

स्वच्छ भारत मिशन सफाई मित्र संगठन (मोर्चा) हुआ गठित

भोपाल

सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) प्रताप करोसिया और आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव से नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई मित्रों के सात संगठनों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के सभागार में सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, आयुक्त भरत यादव और समस्त प्रतिनिधियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने करोसिया के संरक्षण में स्वच्छ भारत मिशन सफाई मित्र संगठन (मोर्चा) का गठन किया।

इस संगठन में अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह मोर्चा सफाई मित्रों के संगठनों के मातृसंगठन के रूप में कार्य करेगा। प्रतिनिधियों ने मोर्चे का स्वागत करते हुए अपनी नौ सूत्रीय मॉगों पर आधारित ज्ञापन करोसिया और यादव को सौंपा।

आयुक्त भरत यादव ने संगठनों के प्रतिनिधियों की बातों और सुझावों को गौर से सुना।करोसिया और यादव ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया की मॉगों पर विचार विमर्श कर यथासंभव समस्याओं का निरारकरण किया जायेगा। इसके लिए शासन और संचालनालय स्तर पर पूरे प्रयास किए जायेंगें। इस अवसर पर भारतीय सफाई मजदूर संघ से हीरा रानवे और अमर मेहते, श्रमजीवी कर्मचारी संघ से नीरज वाल्मिकी, सुदर्शन समाज महासंघ से विष्णु भारती, श्रीमती पार्वती ताम्या, वाल्मिकी सेवा संगठन से श्रीमती मधू वाल्मिकी, वाल्मिकी संघ ट्रेड यूनियन से घनश्याम चंदेले, महेश तोमर, नगर निगम कर्मचारी यूनियन से लीलाधर करोसिया और अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा के ओ.पी. गोदिया शामिल रहे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

CG : सुशासन तिहार से टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नई गति …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…

36 seconds ago
CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

CG : नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया परिपत्र …

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…

8 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर तंज, बोले- किसानों को बारिश से राहत मिली, विपक्ष को यह भी रास नहीं आ रहा

रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…

27 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

CG : अबूझमाड़ के कस्तूरमेटा में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी …

अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…

42 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

CG : बलौदाबाजार में भारी बारिश, एनीकेट उफान पर …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर…

43 minutes ago