CG : जांजगीर-चांपा में पास्टर समेत दो गिरफ्तार, चंगाई सभा में हिन्दू धर्म के खिलाफ साजिश …

CG : जांजगीर-चांपा में पास्टर समेत दो गिरफ्तार, चंगाई सभा में हिन्दू धर्म के खिलाफ साजिश …

जांजगीर। ग्राम उदयबंद में आयोजित एक कथित ईसाई चंगाई सभा को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांजगीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पास्टर सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से बाइबल सहित ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच के जिला संपर्क प्रमुख सतीश सोनी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा में बद्रीनाथ बरेठ अपने निवास पर बाहरी लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा था। आरोप है कि सभा में लोगों को बीमारी ठीक करने और चमत्कारी जल पिलाने का दावा करते हुए ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था तथा हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।

See also  सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *