CG : जिले में 12 जून को 43.8 मिमी औसत वर्षा …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 198.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 12 जून तक सामान्य औसत वर्षा 221.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 43.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 8.2 मिमी, मनोरा में 32.3 मिमी, कुनकुरी में 40.6 मिमी, दुलदुला में 7.7 मिमी, फरसाबहार में 18.4 मिमी, बगीचा में 15.7 मिमी, कांसाबेल में 44.8 मिमी, पत्थलगांव में 19.5 मिमी, सन्ना में 11.3 मिमी एवं बागबहार में 0.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कांसाबेल तहसील में 44.8 मिमी दर्ज की गई है। 12 जून को सर्वाधिक कुनकुरी में 22.4 मिमी वर्षा हुई।

See also  नौकरी के नाम पर रूस ले जाकर युवक को बंधक बनाया, युद्ध में लड़ने से मना किया तो भूखा रखकर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *