छत्तीसगढ़

CG : जशपुर जिले में 2.68 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्य सुरक्षा का लाभ

497 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हो रहा राशन वितरण

रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में इन योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

जिले में वर्तमान में 497 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं, जहां ई-पॉस मशीनों के माध्यम से आधार आधारित खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राशन कार्ड से लिंक आधार संख्या के आधार पर पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी एवं सुगम तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में कुल 2 लाख 68 हजार 108 राशन कार्डधारी हितग्राही खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 2 लाख 51 हजार 358 बीपीएल तथा 16 हजार 780 एपीएल श्रेणी के हितग्राही शामिल हैं। प्रदेश में राशन कार्ड की श्रेणी के अनुसार हितग्राहियों को प्रतिमाह 10 किलोग्राम से 35 किलोग्राम तक चावल प्रदान किया जाता है।

वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अंत्योदय श्रेणी के हितग्राहियों को चावल के साथ प्रति माह 2 किलोग्राम चना एवं 1 किलोग्राम शक्कर भी उपलब्ध कराई जाती है। खाद्य सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी संचालन से जिले के हजारों परिवारों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

भोजशाला फैसले के एक माह बाद भी SOP पर संशय, अधिकारी दे रहे सुप्रीम कोर्ट याचिका का हवाला

धार  इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…

32 minutes ago

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा  आवास प्लस 2.0…

33 minutes ago
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 101 तहसीलदारों के तबादले; भोपाल की तीनों तहसीलों को मिले नए अधिकारी

भोपाल राज्य सरकार ने देर रात प्रदेशभर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए…

1 hour ago
NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए…

1 hour ago
CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

CG : मणीकंचन केंद्र आगजनी मामले में कार्रवाई, पांच किसानों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना…

धमतरी । धमतरी शहर के बागतराई रोड स्थित मणीकंचन केंद्र में हुई आगजनी की घटना…

1 hour ago
CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

CG : गली में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बेरहमी से हत्या के बाद फैली सनसनी…

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नया पारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक…

1 hour ago