CG : भिलाई में अवैध मदरसे को बुलडोजर से ढहाया गया …
भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम ने राधिका नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित मदरसे को जमींदोज कर दिया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम ने यह कदम उठाया। इस दौरान सुरक्षा के इतने इंतजाम किए गए थे कि कार्रवाई स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। निगम प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, राधिका नगर के जिस भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था, वह भूमि मूल रूप से गरीबों के लिए किफायती आवास योजना के लिए आरक्षित है। इस भूमि को मुक्त कराने के लिए पूर्व में अवैध कब्जाधारियों को कई बार बेदखली के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जगह खाली नहीं की गई। इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण को तुरंत हटाकर गरीबों के लिए आवास बनाने के निर्देश जारी किए थे।
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…
रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…