छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 200 लोगों ने योग कर कहा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड फॉर योगा सेशन अभियान के तहत विशेष योग कार्यक्रम हुआ। आयोजन आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। अस्पताल के लॉबी हॉल में सुबह 6.15 बजे यू-ट्यूब के जरिए सत्र चला जिसमें 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डीन पंकज मधुकर लुका ने किया। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक कार्यक्रम निदेशक अतुल मनोहरराव देशकर ने भी मार्गदर्शन किया। नोडल अधिकारी प्रकाश बुंदे, समन्वयक प्रज्ञा की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया।

सत्र में नियमित योग से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की बात कही गई। शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने पर जोर रहा। दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करने का महत्व बताया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में नर्सिंग स्टाफ, कार्यालयीन कर्मचारियों की भूमिका रही। नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राएं शामिल हुईं। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अधिष्ठाता कार्यालय के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

51 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago