CG : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस‘ का आयोजन 26 जून को

नशापान के विरूद्ध चलाया जाएगा जन जागरूकता अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नशापान की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से 26 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस’ के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस’ के सफल आयोजन हेतु जिले के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जारी निर्देशानुसार नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण एवं समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किए जाने हेतु रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण करने कहा गया है।

कलेक्टर क्षीरसागर ने नशा पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद विकसित कर उन्हें नशापान के दुष्परिणामों की जानकारी देने तथा समारोह स्थल पर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नशामुक्ति साहित्यों का वितरण करने के लिए निर्देशित किया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर प्रेरक स्लोगन एवं चित्रों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में नशापान के दुष्परिणामों पर आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। नशामुक्ति संबंधी गतिविधियों की जानकारी एवं फोटोग्राफ्स एनएमबीए मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।

See also  CG : वनांचल बसाहट सांचरखुटरा के पंडो बच्चों की शिक्षा के लिए प्रशासन ने की त्वरित व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *