CG : महिला नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, ट्रैक्टर मालिक ने सुसाइड की कोशिश की …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके रेत से भरे ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा दिया गया। कार्रवाई से परेशान ट्रैक्टर मालिक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर मालिक कमल ओगरे ने बताया कि गुरुवार सुबह सिनोधा घाट से भवन निर्माण के लिए महानदी से रेत लेकर दो ट्रैक्टर आ रहे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने एक ट्रैक्टर और रेत से भरी गाड़ी को रोककर कार्रवाई की। बाद में एक ट्रैक्टर छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को कसडोल थाने में खड़ा करा दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर वाहन नहीं छोड़ा गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

See also  राजनांदगांव : लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत : बस्ती के करीब पहुंच रहे जंगली जानवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *