छत्तीसगढ़

CG : कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस परिवारों के लिए नवनिर्मित शासकीय आवास का हुआ लोकार्पण

ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ
 
दंतेवाड़ा, जिले के विकासखंड कटेकल्याण थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए लगभग 99.84 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शासकीय आवास का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने रिबन काटकर आवास परिसर का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित इस आवासीय परिसर में 12 आवासीय इकाइयों (ब्लॉक) का निर्माण किया गया है। इससे कटेकल्याण जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके कार्य निष्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं।

नवीन आवास परिसर पुलिस परिवारों के लिए बेहतर जीवन-यापन की सुविधा सुनिश्चित करेगा तथा दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत जवानों को अतिरिक्त संबल प्रदान करेगा। कार्यक्रम में डीएसपी जितेन्द्र कुम्भकार, टीआई निर्मल वर्मा, टीआई धनंजय सिन्हा, आरआई सुशील नौटियाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

kgnews

Recent Posts

बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

27 minutes ago
5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, MPPSC पास कर अफसर बनी किसान की बेटी राधा

5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, MPPSC पास कर अफसर बनी किसान की बेटी राधा

राजगढ़ जब हौसले मजबूत हों और आंखों में कुछ कर गुजरने का ख्वाब हो, तो…

28 minutes ago
इंदौर मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार, थाइलैंड से आ रही 4 TBM मशीनें

इंदौर मेट्रो परियोजना को मिलेगी रफ्तार, थाइलैंड से आ रही 4 TBM मशीनें

इंदौर  इंदौर के बहुप्रतीक्षित मेट्रो अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट की तैयारियां तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट से…

38 minutes ago
14 लाख सालाना कमाने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा मेंटिनेंस, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

14 लाख सालाना कमाने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा मेंटिनेंस, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

भोपाल  भोपाल की रहने वाली एक महिला की ओर से पति से अंतरिम भरण-पोषण (मेंटिनेंस)…

47 minutes ago
जशपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु

जशपुर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु

रायपुर राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चत करने मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य,…

48 minutes ago
धार की टीही टनल का काम अधूरा, 60 मीटर खुदाई बाकी; 12 मीटर में बिछाया गया ट्रैक

धार की टीही टनल का काम अधूरा, 60 मीटर खुदाई बाकी; 12 मीटर में बिछाया गया ट्रैक

इंदौर  इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत टीही के आगे टनल बन रही है।…

56 minutes ago