CG : विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग कार्यक्रम 21 जून को …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 21 जून को प्रातः 7 बजे से शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया जाएगा।

         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपची होंगे। कार्यक्रम में विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, पेंड्रा नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जलान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन तथा स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं अतिथियों के उद्बोधन से होगी, जिसके पश्चात योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही साइकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *