छत्तीसगढ़

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग द्वारा बताया कि फर्जी ई-चालान संदेश भेज कर लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाकर लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से धनराशि की चोरी की जा सकती है। परिवहन विभाग ने बताया कि नागरिक किसी भी संदिग्ध लिंक, एप फाइल या व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से प्राप्त संदेशों में दिए गए लिंक https://Ink.ink/degeg2 पर क्लिक न करें। वास्तविक ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। वाहन स्वामी अपने चालान की जांच के लिए आधिकारिक पोर्टलhttps://echallan.parivahan.gov.in/पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प का चयन करें, इसके बाद चालान नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।

मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग द्वारा बताया गया है कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जारी किए जाने वाले सभी ई-चालान संदेश केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जाते हैं। परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें तथा बैंक खाते से संबंधित किसी भी लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में तत्काल निकटतम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago