छत्तीसगढ़

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। डीजल की बढ़ती जरूरत और सस्ते ईंधन की तलाश का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक ने किसानों से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार, शनिवार 20 जून शाम करीब 20-21 वर्षीय एक युवक ग्राम दतान पहुंचा और खुद को डीजल टैंकर का क्लीनर बताते हुए कहा कि उसके टैंकर में डीजल बचा हुआ है। जिसे वह बाजार कीमत से कम दर पर किसानों को दे सकता है। खेती-किसानी और ट्रैक्टर संचालन के लिए डीजल की आवश्यकता को देखते हुए गांव के कुछ किसान उसकी बातों में आ गए।

युवक किसानों को अपने साथ पलारी के समीप एक पेट्रोल पंप तक ले गया और वहां खड़े एक टैंकर को दिखाकर दावा किया कि इसी टैंकर में डीजल है। इसके बाद उसने अलग-अलग किसानों से 25 हजार, 15 हजार और अन्य रकम लेकर कुल 55 हजार रुपये अपने पास रख लिए। पैसे लेने के बाद वह यह कहकर वहां से चला गया कि टैंकर मालिक से बात करके आता है, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार के बाद किसानों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जानकारी ली। तब उन्हें पता चला कि संबंधित टैंकर पेट्रोल पंप का है और युवक द्वारा बताए गए नाम का कोई कर्मचारी वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद किसानों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग…

2 minutes ago
CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 सर्वे की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा…

5 minutes ago
CG : प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

CG : प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

शहर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया…

10 minutes ago
CG : 70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश

CG : 70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश

रायपुर, जशपुर विकासखंड के ग्राम कोमडो निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग बालती बाई को जिला प्रशासन…

14 minutes ago
CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

स्वस्थ और समृद्ध वन पारिस्थितिकी तंत्र का मिला प्रमाण  रायपुर, भारतीय उड़न गिलहरी (विशेषकर इंडियन…

18 minutes ago
CG : सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

CG : सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

‘मिशन दृष्टि’ के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों को वितरित किए फल अप्रैल से…

22 minutes ago