CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता चौपाल का आयोजन जिले में सोमवार से शुरू हुआ। प्रत्येक जनपद पंचायत में प्रतिदिन 5 ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का कार्यक्रम किया जाएगा।
स्वच्छता चौपाल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर विशेष चर्चा ग्रामीणों से किया जा रहा है।

इसमें चार प्रकार के कचरे को घर स्तर पर ही अलग-अलग करना, सेग्रीगेशन शेड में ले जाकर अलग हुए कचरे को अलग अलग ही पैक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक पहुंचाना, रिसाइकलर या कबाड़ी वाले को बेचना किसी भी प्रकार के पॉलिथीन को जलने पर मना करना, लोगों को समझाइश देना शामिल है। इसके साथ ही यूजर चार्ज लिए जाने पर भी चर्चा किया जा रहा है।
गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये कचरे का ढेर कम से कम हो,ठोस कचरे का प्रबंधद और महत्व हमारे जीवन में यह क्या महत्व पर विस्तृत रूप से स्वच्छता चौपाल में चर्चा किया जा रहा है।

See also  राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता पर हुई कार्यशाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *