छत्तीसगढ़

CG : 29-30 जून को आयोजित होगा रामगढ़ महोत्सव 2026, तैयारियों का जायजा लेने रामगढ़ पहुंचे कलेक्टर

आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  रायपुर, छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत के प्रतीक रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय रूप में किया जाएगा। आषाढ़ प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ का निरीक्षण किया।

    कलेक्टर वसंत ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉलों की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागवार दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन की गरिमा और भव्यता के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं ताकि आने वाले पर्यटकों, कलाकारों और आम नागरिकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।

    उल्लेखनीय है कि रामगढ़ महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम है। महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, इतिहास एवं संस्कृति प्रेमियों, पर्यटकों तथा आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता होने की संभावना है।

    निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम रामराज सिंह, जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

CG : भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज …

बीजापुर। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने…

7 minutes ago
CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

CG : सामूहिक सहभागिता से बालोद जिले को ’टीबी मुक्त’ बनाने का लें संकल्प: कलेक्टर मिश्रा …

बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को शत-प्रतिशत टीबी (क्षय रोग) मुक्त…

11 minutes ago
CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

CG : अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगाई गई रोक …

एमसीबी। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…

19 minutes ago
CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

CG : कालीबाड़ी ट्रैफिक मुख्यालय से एक्टिवा चोरी …

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

23 minutes ago
CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

CG : महिला को ब्लैकमेल कर रहे भूपेश को बदनाम करने वाले दो यूट्यूबर, FIR दर्ज …

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे दो यूट्यूबर्स…

30 minutes ago
कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

ग्वालियर  कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से सात बाघों की मृत्यु होने…

30 minutes ago