कान्हा में CDV का खतरा, ग्वालियर जू अलर्ट पर; बाघिन मीरा के तीनों शावक फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगे

ग्वालियर
 कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से सात बाघों की मृत्यु होने के बाद अब गांधी प्राणी उद्यान (ZOO) प्रबंधन अलर्ट पर आ गया है। यही कारण है कि दो माह पहले जन्मे सफेद बाघिन मीरा के शावकों को फिलहाल आइसोलेशन में ही रखा जाएगा।

सैलानियों को इन नन्हें शावकों की पहली झलक पाने और अठखेलियों को देखकर आनंद लेने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, लेकिन कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से हुई बाघों की मौत के बाद जू प्रबंधन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा ने गत पांच अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था। इनमें दो शावक पीले और एक सफेद शावक है। बीते दो माह दिनों से शावक आइसोलेशन में ही अपनी मां की देखरेख में सुरक्षित हैं और उनकी गतिविधियां भी सामान्य हैं। इन शावकों को एक माह पूरा होने पर ही केज से बाहर निकालने की तैयारी की गई थी, लेकिन इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए शावकों को केज से बाहर नहीं निकाला गया।

अब जब शावकों को बाहर निकालने की बारी आई, तो कैनाइन डिस्टेंपर वायरस की संभावना को देखते हुए इस निर्णय को टाल दिया गया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने भी एडवायजरी जारी कर वन्य जीवों को इस वायरस से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। यह वायरस जानवरों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है और खासतौर पर शावकों के लिए अधिक खतरनाक साबित होता है।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: zoo

Recent Posts

राजनांदगांव : स्टेडियम की खिड़कियों में लगा शीशा अब टूट रहा है …

राजनांदगांव : स्टेडियम की खिड़कियों में लगा शीशा अब टूट रहा है …

राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम की खिड़कियों पर लगा शीशा टूट रहा है। इससे स्टेडियम की सुुंदरता…

1 minute ago
राजनांदगांव : विस स्तरीय चक्काजाम तैयारियों की हुई बैठक …

राजनांदगांव : विस स्तरीय चक्काजाम तैयारियों की हुई बैठक …

तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ में 29 जून को होने वाले विधानसभा स्तरीय चक्काजाम व धरना प्रदर्शन के…

4 minutes ago
राजनांदगांव : चौपाटी रोड किनारे लगी प्रतिमाएं टूटी, सुधारा जाए …

राजनांदगांव : चौपाटी रोड किनारे लगी प्रतिमाएं टूटी, सुधारा जाए …

राजनांदगांव | वीआईपी रोड से पुष्पवाटिका जाने वाली सड़क में सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिमाएं लगाई…

12 minutes ago
राजनांदगांव : पावती के लिए विगत आठ माह से घुमा रही पटवारी …

राजनांदगांव : पावती के लिए विगत आठ माह से घुमा रही पटवारी …

विकासखंड के आश्रित ग्राम कोटरासरार निवासी विनोद गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि विगत 8…

14 minutes ago
CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

CG : शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद ASI रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि …

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुकमा जिले के…

19 minutes ago
CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

CG : भिलाई में नशीली टेबलेट बेचने वाला गिरफ्तार …

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

22 minutes ago