छत्तीसगढ़

CG : कोल इंडिया लिमिटेड की ‘निर्माण-2026’ योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को मिलेगी 01 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

उत्तर बस्तर कांकेर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा एवं भारतीय वन सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कोल इंडिया लिमिटेड ने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत ‘निर्माण-2026’ सीएसआर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।


योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को सहायता प्रदान करना है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा सीएसई अथवा भारतीय वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण की हो। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश अथवा पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिवार की वार्षिक आय 08 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


योजना के तहत कोल इंडिया लिमिटेड अथवा उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी एवं उनके आश्रित, केंद्र अथवा राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन या किसी सार्वजनिक उपक्रम पीएसयू में कार्यरत स्थायी कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में ‘निर्माण-2024’ या ‘निर्माण-2025’ योजना का लाभ प्राप्त किया है, वे भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। पात्र अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग, सीएसई एवं आईएफओएस प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद कोल इंडिया लिमिटेड के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 


योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को हालिया पासपोर्ट आकार फोटो, हस्ताक्षर, संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा पोर्टल पर मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कोल इंडिया लिमिटेड की यह पहल संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

2 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

2 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

2 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

3 hours ago